पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 343 भारतीय मछुआरे
इस्लामाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करने की वजह से भारत के 343 मछुआरे उसकी जेलों में बंद हैं और उसके 19 मछुआरे भारत की हिरासत में हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "जब कभी भारतीय मछुआरे हमारी जल सीमा में दाखिल होते हैं पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी उन्हें उनकी नावों समेत हिरासत में ले लेती है।"
प्रवक्ता ने मुंबई में मिछले दिनों पाकिस्तानी कलाकार शकील सिद्दीकी पर कथित हमले की खबरों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी मिलने के बाद इस मामले को उठाया जाएगा।
गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने 'कामेडी सर्कस' नामक शो की शूटिग के दौरान स्टूडियो में घुसकर सिद्दीकी से पाकिस्तान लौट जाने को कहा था।
प्रवक्ता ने इस बात से भी इंकार किया कि भारत में जाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications