मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ भारत ही करेगा फैसला : प्रणब
संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में मुखर्जी ने शुक्रवार को यहां कहा, "आरोपियों के खिलाफ फैसला हर हाल में भारत ही करेगा।"
मुखर्जी ने कहा, "आतंकवाद पर सार्क सम्मेलन का भी यही मानना है। अंतर्राष्ट्रीय संविधान में भी इसी तरह के प्रावधान हैं। प्रत्यर्पण की मांग पर समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।"
मुखर्जी का यह सख्त बयान उनके द्वारा एक टीवी चैनल पर दिए गए उस बयान के ठीक एक दिन बाद आया, जिसमें इस मुद्दे पर भारत के रवैए में नरमी का संकेत था।
मुखर्जी ने गुरुवार को 'आज तक' समाचार चैनल पर दिए एक बयान में कहा था, "यदि पाकिस्तान आरोपियों को हमें सौंप दे तो यह सबसे अच्छी बात होगी। यदि यह संभव न हो तो कम से कम इन आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान में ही ठीक से मुकदमा चलाया जाए। यह महज दिखावा नहीं होना चाहिए। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications