उपहार त्रासदी पीड़ितों के परिजन चलाएंगे सार्वजनिक सुरक्षा अभियान
इस अवसर पर उपहार त्रासदी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किया जाएगा।
13 जून 1997 को दक्षिणी दिल्ली में स्थित इस सिनेमा हाल में लगी आग में झुलसने से 59 लोगों की मौत हो गई थी।
एवीयूटी की अध्यक्ष नीलम कृष्णमूर्ति ने कहा, "हम मानते हैं कि उपहार त्रासदी के मामले में हाल में आया फैसला सार्वजनिक सुरक्षा के मुद्दे को प्रभावित करेगा। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में देश के सार्वजनिक स्थल अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित होंगे।"
गौरतलब है कि उपहार सिनेमा हाल के मालिक अंसल बंधुओं (सुशील व गोपाल) को इस मामले में पहले दो वर्षो की जेल की सजा दी गई थी। लेकिन पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी सजा की अवधि घटा कर एक वर्ष कर दी।
उपहार अग्निकांड में अपने दो बच्चों को गंवा चुकी कृष्ण्मूर्ति ने कहा, "अन्य नागरिक संगठनों के साथ मिल कर सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक नागरिक अभियान चलाया जाएगा, साथ ही पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications