मेनन करेंगे राजपक्षे व अन्य श्रीलंकाई नेताओं से वार्ता
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मेनन और राष्ट्रपति राजपक्षे के बीच शनिवार को दोने वाली मुलाकात में द्विपक्षीय हितों और उत्तरी श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ चल रही लड़ाई से उपजे मौजूदा हालात पर चर्चा हो सकती है।
श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मेनन का विदेश मंत्री रोहिथा बोगोल्लागामा, विदेश सचिव पलिथा कोहोना, रक्षा सचिव गोटाभया राजपक्षे और राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार बसिल राजपक्षे से भी वार्ता का कार्यक्रम है।
भारत के विदेश सचिव श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता रनिल विक्रमसिंघे और प्रमुख तमिल तथा मुस्लिम नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
अधिकारी ने कहा कि मेनन का यह दौरा सामान्य है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से अब तक इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।
उधर, अधिकारिक सूत्रों का कहना है मेनन ऐसे समय श्रीलंका पहुंचे हैं जब कुछ ही दिन पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने बयान जारी कर केंद्र सरकार से श्रीलंका में जारी संघर्ष को समाप्त कराने के प्रयास तेज करने का अनुरोध किया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्रीलंकाई सरकार ने कहा था कि लिट्टे का कभी राजनीतिक और प्रशासनिक गढ़ रहे किलिनोच्चि का विकास भारत सरकार की मदद से किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications