बुश ने अमेरिका पर आतंकवादी हमले की आशंका जताई

वाशिंगटन, 16 जनवरी(आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने अपने औपचारिक विदाई भाषण में अमेरिका की आगामी चुनौतियां गिनाते हुए आतंकवादियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने देश में भयावह आतंकवादी हमला दोहराए जाने की आशंका जताई है।

गुरुवार की रात व्हाइट हाउस ईस्ट रूम से बुश के इस विदाई भाषण का सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय संबोधन में कहा, "आने वाले दशक हमारे सामने कई अवसर और चुनौतियां पैदा करेंगे, पर हमें आगे बढ़ने के लिए कुछ ऐसे मार्गदर्शक सिद्धांत तय करने होंगे जो हमारी नियति को दिशा दें।"

उन्होंने कहा कि यह सही है कि सात वर्ष पहले की तुलना में आज देश ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन देश पर कोई भयावह आतंकी हमला होने का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। बुश ने कहा, "हमारे दुश्मन बीमार मानसिकता के हैं, वे शांत बैठने वाले नहीं हैं। इस संघर्ष की पहल अमेरिका ने नहीं की है, इसलिए हालात पूरी तरह हमारे नियंत्रण में नहीं हैं।"

बुश ने कहा कि अमेरिका को इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया का भरोसा हासिल करना होगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए।

1797 में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन ने पद छोड़ने से पहले विदाई भाषण दिया था। तभी से यह पंरपरा आज तक जारी है। वैसे, इसका अपवाद भी रहा है। बुश के पिता जार्ज एच़ डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले विदाई भाषण नहीं दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+