बच्चों को आत्मघाती दस्ते में शामिल कर रहा है अलकायदा
बगदाद, 16 जनवरी(आईएएनएस)। पिछले साल सितंबर में एक बच्चे ने फूल बेचने के बहाने अवेकेनिंग काउंसिल के नेता शेख इमाद जास्सेम का पीछा किया और मौका पाते ही खुद को उड़ा लिया। वह प्रशिक्षित फिदायीन था जिसे इस नेता की जाने लेने के मिशन पर लगाया था। कुख्यात आतंकवादी संगठन अलकायदा इराक में आत्मघाती दस्ते में बच्चों को शामिल करने लगा रहा है।
समााचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 10 वर्षीय इस बाल फिदायीन ने तीन दिनों तक जस्सेम का पीछा किया और अंतत: उसने इस नेता के घर के पास खुद को उड़ा लिया। इसमें जस्सेम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मासूम को अलकायदा ने प्रशिक्षित किया था। इराक में 2003 में अमेरिकी कार्रवाई शुरू होने से लेकर अब तक 600,000 से अधिक नागरिक और 4200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं।
दरअसल, वर्ष 2005 से ही अलकायदा फिदायीन दस्ते में महिलाओं और बच्चों को शामिल करता रहा है। इसके पीछे यह धारणा है कि महिला या बाल फिदायीन शक के घेरे में कम आते हैं। दक्षिण बगदाद के दौरा जिले में ऐसे आत्मघाती हमलावरों की भर्ती शुरू हुई थी।
बगदाद से 90 किलोमीटर दूर धुलुईयाह इलाके में सन्स ऑफ इराक नामक संगठन के नेता मुल्ला नदीम अल-जुबौरी ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, "इन हमलावरों को सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए सुन्नी और शिया बहुल इलाकों में हमला करने का निर्देश दिया गया।" यह संगठन अलकायदा की नीतियों का विरोध करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications