प्रणब का ''धमकी कॉल'' झूठी बात: दुर्रानी

दुरार्नी ने भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को किए गए ''धमकी भरे फोन'' को झूठा बताया है। उनके अनुसार उन्हें यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी ने दी थी।
गौरतलब है कि दुर्रानी ने मुंबई हमलों के दौरान गिरफ्तार आतंकवादी अजमल कसाब के पाकिस्तानी होने की पुष्टि प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को विश्वास में लिए बगैर कर दी थी, जिस कारण पाक सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से बर्खास्त कर दिया।
दुर्रानी ने कहा, "मुझे एक अमेरिकी उच्च अधिकारी से लिखित सूचना मिली कि भारतीय मंत्री ने राष्ट्रपति जरदारी को फोन नहीं किया था।"
पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई पर हुए हमलों के दो दिन बाद राष्ट्रपति जरदारी के पास एक फोन आया था जिस बारे में दावा किया गया था कि कॉल भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी था और उन्होंने मुंबई हमलों के षड्यंत्रकारियों को भारत को नहीं सौंपे जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
यद्यपि, नई दिल्ली ने स्पष्ट किया था कि मंत्री ने ऐसा कोई फोन नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications