फिलीस्तीन का समर्थन करें मसलमानः लादेन

osama bin laden
इस्तांबुल, 15 जनवरी: आतंकवादी संगठन अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन ने गजा पर हो रहे इज़रायली हमलों के खिलाफ विश्व भर के मुसलमानों से जिहाद का आह्वान किया है।

इंटरनेट पर जारी एक कथित संदेश में लादेन ने विश्वभर के मुस्लिमों से अपील की है कि वे गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों का समर्थन करें।

22 मिनट लंबे ऑडियो संदेश में ओबामा ने कहा है कि मुसलमानों को गज़ा में मारे जा रहे बेगुनाह लोगो की मदद करनी चाहिए और गाजा की लड़ाई का समर्थन करना चाहिए।

उसने कहा कि अल अक्सा मस्जिद और फिलीस्तीन को स्वतंत्र करने का एक मात्र रास्ता इजरायल के साथ युद्ध है।

ओसामा ने कहा कि इजरायल गाजा पट्टी में भीषण नरसंहार कर रहा है। गाजा पट्टी के फिलीस्तीनियों को संबोधित करते हुए लादेन ने कहा, "हम आपके लिए सोचते हैं क्योंकि जिन विमानों से आप पर हमला किया जा रहा है, उन्हीं का प्रयोग हम लोगों पर भी किया जा रहा है। हमारे भाग्य आपस में जुड़े हैं।"

लादेन ने वीडियो में कहा है कि इज़रायल को उसके इस कृत्य के लिए कीमत चुकानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+