संघर्ष विराम को लेकर हमास दो गुट

इज़रायली खुफिया अधिकारियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स ने खबर दी है कि हमास की सैन्य इकाई कुछ हद तक प्रभावित हुई है जिसमें कुछ सौ लड़ाके मारे गए हैं।
हमास हालांकि अभी भी एक दिन में 20 से 30 राकेट दागने में सक्षम है। इनमें पांच से दस मिसाइलें भी शामिल हैं। इन मिसाइलों की मारक क्षमता बीस किलोमीटर की है। यद्यपि लड़ाई शुरू होने के बाद से इन हमलों की संख्या में कमी आई है।
मिस के अधिकारियों के हवाले से अखबार ने कहा है कि हमास में दरार के कारण स्थिति जटिल हो गई है। गाजा में हमास संघर्ष विराम चाहता है लेकिन उनके बाहर के प्रायोजक इसका विरोध कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications