ब्रिटिश बुलडॉग की जगह छरहरे नस्ल के कुत्ते

british bulldog
लंदन, 15 जनवरी: अपने दुस्साहस के कारण ब्रिटेन के बुलडॉग की अपनी पहचान थी और युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल तक को ब्रिटिश बुलडॉग कहा जाता था।

अब उस पुराने ब्रिटिश बुलडॉग की पहचान का अंत होने जा रहा है क्योंकि केनेल क्लब ने जबड़े वाले चर्चिल कुत्तों के प्रजनन मानकों में सुधार करने का निर्णय लिया है।

द टाइम्स की एक खबर के अनुसार अब पैदा होने वाले ये श्वान छोटे चेहरे के लंबे और छरहरे होंगे। केनेल क्लब ने बताया नस्ल की गुणवत्ता में इस तरह सुधार किया गया कि उनसे कुत्तों को श्वसन चलने और स्वतंत्र रूप से देखने में कोई समस्या न आए।

बीबीसी के एक हालिया वृत्तचित्र में प्रजनन तरीकों को दिखाये जाने से हुए हो हल्ले के बाद नए प्रजनन मानकों को व्यवहार में लाया गया है।
इस बदलाव ने ब्रिटिश बुलडॉग ब्रीड काउंसिल को नाराज कर दिया है और केनेल क्लब को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

परिषद के अध्यक्ष रोबिन सर्ल ने कहा "अब जो श्वान जन्म लेगा वह ब्रिटिश बुलडॉग से हटकर होगा"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+