हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन के इस वरिष्ठ कमांडर का नाम मुहम्मद अहसान डार है, जिसे बारामूला के संबल क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है।
राज्य के उपपुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डार लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और पाकिस्तान के अन्य आतंकी संगठनों के बीच समन्वय का काम कर रहा था।
अब्दुल गनी मीर ने बताया कि डार की गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण है। इससे आतंकी संगठनों के बीच संबंधों का खुलासा हो सकेगा। सुरक्षा बलों पर किए गए कई हमलों में डार का हाथ रहा है और अब वह देश भर में कई बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देना चाहता था।
पुलिस के मुताबिक डार ने 1990 में हिजबुल मुजाहिदीन संगठन बनाया था और वह इसका स्वयंभू कमांडर था। वर्ष 1992 में उसकी जगह सैयद सलाउद्दीन संगठन का सरगना बन गया जो पाक अधीकृत कश्मीर में है। डार को सुरक्षा बलों ने वर्ष 1993 में गिरफ्तार किया था और वह 1997 में रिहा हो गया था। उसके बाद वह फिर से अपने संगठन में शामिल हो गया।


Click it and Unblock the Notifications