'पाकिस्तान गंभीर, 124 को गिरफ़्तार किया'

पाकिस्तान के अनुसार 'आतंक पर जंग' के बारे वह बहुत गंभीर है और वहाँ 124 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. बढ़े भारत-पाक तनाव के बीच बयान आया है.
मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के संदर्भ में बोलते हुए पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा के अध्यक्ष रहमान मलिक ने कहा, "हमने भारत से आने वाले कुछ बयान देखें हैं. मैं आपको आश्वासन दिलाना चाहता हूँ कि हम इस (चरमपंथ) के बारे में बहुत गंभीर हैं. हम भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सहयोग का भरोसा दिलाते हैं."
हाल में भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंबई हमलों के बारे में दिए गए दस्तावेज़ों पर पाकिस्तान ने कहा था कि उसे केवल जानकारी दी गई है सबूत नहीं. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि 'चरमपंथ का सामना करने में पाकिस्तान गंभीर नज़र नहीं आता.'
हमने भारत से आने वाले कुछ बयान देखें हैं. मैं आपको आश्वासन दिलाना चाहता हूँ कि हम इस (चरमपंथ) के बारे में बहुत गंभीर हैं. हम भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सहयोग का भरोसा दिलाते हैं रहमान मलिक
| |
पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा के अध्यक्ष रहमान मलिक ने कहा कि भारत मुंबई मामले में जाँच कर रहा है और पाकिस्तान को इंतज़ार है कि वह जाँच पूरी हो क्योंकि पाकिस्तान को भारत से और जानकारी चाहिए.
उनका कहना था, "मैं आश्वासन देना चाहता हूँ कि इस मामले में पाकिस्तान पूरी विस्तृत जाँच करेगा. मैं भारत से अनुरोध करता हूँ कि वह दोनों देशों के बीच बातचीत की व्यवस्था करे. हम आतंक के ख़िलाफ़ युद्ध में भारत का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने मुंबई हमलों के बारे में भारत-पाक संयुक्त जाँच की बात भी दोहराई."


Click it and Unblock the Notifications