जन्‍मदिन पर माया ने बटोरा दोगुना चंदा

'विपक्ष को शुक्रिया, चंदा दोगुना हुआ'

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन पर विपक्षी दलों के विरोध को 'नाटक' बताते हुए कहा है कि इस बार उन्हें दोगुना चंदा मिला है.

अपना 53 वाँ जन्मदिन मना रहीं मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में पत्रकारों से कहा, "मैं इसे आर्थिक सहयोग दिवस के रुप में मनाती हूँ. लेकिन विपक्ष ने ओरैया की घटना को चंदा वसूली से जोड़ कर मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है."

उनका कहना था, "भला हो विपक्षी दलों की नाटकबाज़ी का जिसके कारण बहुजन समाज पार्टी को नुकसान के बज़ाए भारी आर्थिक फायदा हुआ है और इस बार चंदे में मिली रकम दोगुनी हो गई है."

बसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की मज़बूत स्थिति को देखते हुए विपक्ष ने साजिश के तहत इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड को चंदा वसूली से जोड़ा है.

इस हत्याकांड में बसपा विधायक शेखर तिवारी मुख्य अभियुक्त हैं.

विपक्ष पर आरोप

ग़ौरतलब है कि मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी मायावती के जन्मदिन को थू-थू दिवस के रुप में मना रही है. वहीं कांग्रेस इसे 'ललकार दिवस', लोक जनशक्ति पार्टी 'ख़ूनी दिवस' और आरपीआई 'शोषित दिवस' के रुप में मना रही है.

भला हो विपक्षी दलों की नाटकबाज़ी का जिसके कारण बहुजन समाज पार्टी को नुकसान के बज़ाए भारी आर्थिक फायदा हुआ है और इस बार चंदे में मिली रकम दोगुनी हो गई है मायावती

भला हो विपक्षी दलों की नाटकबाज़ी का जिसके कारण बहुजन समाज पार्टी को नुकसान के बज़ाए भारी आर्थिक फायदा हुआ है और इस बार चंदे में मिली रकम दोगुनी हो गई है

मायावती ने कहा कि विपक्षी दलों के रवैये के विरोध उनकी पार्टी धिक्कार दिवस मना रही है और हर विधानसभा क्षेत्र में धिक्कार रैली निकाली जा रही है.

उनका कहना था, "अगर हम चाहते तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन ग़ुलामी दिवस, सपा नेता का जन्म दिन दलाल दिवस और भाजपा नेताओं का जन्मदिन धोखाधड़ी दिवस के रुप में मनाते."

इंजीनियर हत्याकांड पर उनका कहना था, "इस मामले में सभी अपराधियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की गई है. पीड़ित परिवार के लोग ख़ुद मुझसे मिले हैं और उन्होंने सीबीआई जाँच की ज़रूरत नहीं बताई है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+