पाक में भारतीय आलू पर शुल्क लगा

पाकिस्तान की फेडरल कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ने कल एक बैठक के बाद उक्त शुल्क लगाने का निर्णय किया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के वित्तीय सलाहकार शौकत तरीन ने की।
समिति ने कहा कि इस पहल से पाकिस्तानी किसानों को आलू की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा ताकि घरेलू जरूरतें पूरी की जा सकें।
आलू उत्पादन के मामले में पाकिस्तान आत्मनिर्भर देश है और उसका आलू उत्पादन 25 लाख टन से अधिक है।
मुम्बई आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने के बावजूद हाल के महीनों में भारत से पाकिस्तान को आलू निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
पाकिस्तानी आयातकों द्वारा भारतीय व्यापारियों को बेहतर मूल्य की पेशकश से व्यापारियों ने आलू का निर्यात बढ़ा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications