3जी स्पेक्ट्रम नीलामी पर केन्द्र देगा हलफनामा

मुख्य न्यायाधीश ए.पी. शाह की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने दूरसंचार विभाग (डाट) को 24 जनवरी तक एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है तब मामले की आगे की सुनवाई की जाएगी।
न्यायालय ने उक्त आदेश एनजीओ द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर जारी किया। एनजीओ ने न्यायालय से मांग की थी कि वह सरकार को रक्षा मंत्रालय से मिलने वाले स्पेक्ट्रम की भी नीलामी के निर्देश जारी करे।
वर्तमान में दूरसंचार विभाग का प्रस्ताव केवल उन्हीं स्पेक्ट्रम की नीलामी करने का है जो उसके पास उपलब्ध है।
सोसाइटी फार अवेयरनेस एंड डेवलपमेंट नाम के एनजीओ का कहना है कि डाट द्वारा संपूर्ण स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं करने का निर्णय मनमाना है जिसका उद्देश्य कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाना है।


Click it and Unblock the Notifications