घरेलू विमानन में एफडीआई की अनुमति मिलेगी

नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विमानन उद्योग की मदद कैसे की जाए इस संबंध में सरकार के पास कई विकल्प मौजूद हैं.विमानन क्षेत्र में पहले से ही 49 फीसदी एफडीआई की सीमा है।
उन्होंने कहा शायद अब समय आ गया है कि विदेशी विमानन कंपनियों को घरेलू क्षेत्र में आंशिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी जाए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई औपचारिक निर्णय नहीं किया गया है और ना ही कोई पहल की गई है।
पटेल ने कहा कि चूंकि वित्तीय बाजार द्वारा नकदी के संकट से जूझ रहे इस उद्योग की मदद के आसार नजर नहीं आते इसलिए विमानन क्षेत्र का वित्तीय सेहत सुधारने के लिए ऐसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार विदेशी विमानन कंपनियों को भारतीय विमानन कंपनियों में 20 फीसदी और 25 फीसदी के बीच इक्विटी लेने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications