गूगल पर दिखेंगी उत्कृष्ट कलाकृतियां

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार 'मास्टरवर्क्स ऑफ द प्राडो ऑन गूगल अर्थ' के माध्यम से इन पेंटिंग्स के वे सारे ब्योरे दिए जाएंगे जो आमतौर पर देखी भी नहीं जा सकतीं। इसके साथ ही प्राडो पहला ऐसा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहलाय बन गया है जो अपनी पेंटिंग्स को इस तरह अध्ययन के लिए इंटरनेट पर डाल रहा है।
इन तस्वीरों में वेलाज्यूज की 'लास मेनिनास', हिरोनीमस बॉस्क की 'द गार्डेन ऑफ अर्थी डिलाइट्स',रोजर वान डेर वेयडेन की 'डीसेंट फ्रॉम द क्रॉस' और पीटर पाल र्यूबेन की 'द थ्री ग्रेसेस' आदि शामिल हैं।
परियोजना के तहत इन तस्वीरों को 14,000 मेगापिक्सल की नजदीकी से देखा जा सकेगा जिससे वे 10 मेगापिक्सल वाले आम डिजिटल कैमरे की तुलना में 1,400 गुना बड़ी देखेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications