अमेरिका में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

विशाल के पिता एन.लक्ष्मणमूर्ति ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। विशाल सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज लिमिटेड में कार्यरत थे और एक अमेरिकी कंपनी जेट फॉल्कन में निविदा के आधार पर काम कर रहे थे।
विशाल की हत्या अर्कासास शहर में की गई और उनके परिवार वालों को इसकी सूचना बुधवार को विशाल के दोस्तों ने दी। लक्ष्मणमूर्ति ने संवाददाताओं से कहा कि विशाल पर अज्ञात लोगों ने उस समय गोली चलाई जब वे अब अपनी कार में बैठ रहे थे।
हमलावरों ने विशाल के पैर पर गोलियां दागीं। गंभीर रूप से घायल विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विशाल की हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन उनके दोस्तों का कहना है कि हमलावर अफ्रीकी-अमेरिकी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications