'भारत ने सबूत नहीं मात्र जानकारी दी'

mumbai tajhotel

पाकिस्तान के अनुसार मुंबई हमलों के बारे में भारत ने उसे जो दस्तावेज़ सौंपे हैं वे सबूत नहीं मात्र 'जानकारी' है. भारत-पाक संबंधों में ख़ासा तनाव चल रहा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने कहा है कि भारत ने जो दस्तावेज़ और जानकारी सौंपी है उसकी जाँच हो रही है.मुंबई में 26 नवंबर को हुए हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ख़ासा बढ़ गया है.

भारत ने इसके लिए पाकिस्तान में मौजूद तत्वों के ज़िम्मेदार होने की बात कही है लेकिन पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान की किसी सरकारी एजेंसी का इस घटना से वास्ता नहीं है.

आगे बढ़ने का रास्ता गंभीर, निरंतर और व्यावहारिक सहयोग है... पाक प्रधानमंत्री गिलानी

आगे बढ़ने का रास्ता गंभीर, निरंतर और व्यावहारिक सहयोग है...

'संयुक्त जाँच हो..'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गिलानी का कहना था कि भारत को मुंबई हमलों की संयुक्त जाँच कराने पर सहमत होना चाहिए.

उनका कहना था, "आगे बढ़ने का रास्ता गंभीर, निरंतर और व्यावहारिक सहयोग है."

यदि पाकिस्तान सहयोग नहीं देता तो ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके, तो रिश्ते कमज़ोर होते जाएँगे और एक दिन टूट जाएँगे भारतीय गृह मंत्री चिदंबरम

यदि पाकिस्तान सहयोग नहीं देता तो ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके, तो रिश्ते कमज़ोर होते जाएँगे और एक दिन टूट जाएँगे

पाकिस्तान लगातार कहता आया है कि यदि उसे मुंबई हमलों के सिलसिले में अपने किसी नागरिक के ख़िलाफ़ 'विश्वसनीय सबूत' मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी.

हाल में जब भारत के गृह मंत्री पी चिदंबरम से पाकिस्तान से मिल रहे सहयोग के बारे में लंदन के अख़बार टाइम्स ने पूछा था तो उनका जवाब था, "ज़ीरो (कुछ नहीं). उन्होंने क्या दिया है....कुछ नहीं...यदि पाकिस्तान सहयोग नहीं देता तो ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके, तो रिश्ते कमज़ोर होते जाएँगे और एक दिन टूट जाएँगे.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+