संजय दत्त से नाराज़ बहन प्रिया

प्रिया इस बात से इतनी हताहत हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि अच्छा है ये दिन देखने के लिए उनकें पिता जीवित नहीं है। उन्होंने संजय के इस फैसले के पीछे मान्यता का हाथ बताया।
उन्होंने कहा है कि संजय अगर थोड़ा इंतजार करते तो उनको कांग्रेस पार्टी से टिकट मिल जाता लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रिया दत्त ने इन सब बातों के लिए अपरोक्ष रुप से मान्यता को जिम्मेदार माना है।
प्रिया ने लगे हाथों यह भी कह दिया कि मान्यता संजय के सहारे अपनी इच्छाएं पूरी कर रही है। प्रिया ने यह भी साफ कर दिया कि उनका परिवार मान्यता को पसंद नहीं करता है।
उन्होंने ने कहा कि संजय को फिल्मों से फुरसत नहीं रहती है और वे इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते है ऐसे में उनकों अपने राजनीति जीवन के बारें में सोचने का फैसला करने का वक्त कम ही मिल पाता होगा, यह फैसला मान्यता का है।
प्रिया का कहना है कि जब उन्हें संजय के सपा से लड़ने के बारें में पता चला तो बहुत द़ु:ख हुआ क्योंकि उनकें पिता कभी भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए नहीं रहें है।


Click it and Unblock the Notifications