बिहारः सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

bihar map
पटना, 14 जनवरीः अपने सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों की हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी है, लेकिन अब तक सरकार के साथ उनकी कोई सार्थक बातचीत नहीं हो सकी है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर छठा वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण विभिन्न अस्पतालों सहित प्रखंड कार्यालय से लेकर सचिवालय तक में सरकारी कामकाज ठप है।

हड़ताल से जुड़े तमाम संगठनों का कहना है कि सभी कर्मचारी सम्मानजनक समझौता होने तक एकजुट होकर हड़ताल पर डटे रहेंगे।

कई संगठनों ने कहा कि समझौता नहीं होने की स्थिति में 16 जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा 23 जनवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। इसबीच हड़ताल कर रहे कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों में फूट डालने का आरोप लगाया है।

इधर, सरकार हड़ताली कर्मचारियों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है। मोदी ने कहा कि विकास कार्यो की कीमत पर हड़तालकर्मियों की मांगें नहीं मानी जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+