लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

पुण्य कमाने के लिए लोगों ने गंगा, यमुना और गोमती जैसी पवित्र नदियों में भी स्नान कर दान-पुण्य किया।
इलाहाबाद स्थित गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर माघ महीने के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर डुबकी लगाने से पुण्य मिलता है।
संगम में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु मंगलवार को ही जमा हो गए थे। संगम और माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर पुलिस उपाधीक्षकों और उपजिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।
मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान से तमाम कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।


Click it and Unblock the Notifications