11वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 16 जनवरी को

समारोह में प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले केरल के कासरगोडा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी 'युवा संसद' की अल्पावधि बैठक प्रस्तुत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता संसदीय कार्य तथा योजना राज्यमंत्री वी़ नरायणसामी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 11 वर्षो से जवाहर नवोदय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के अन्तर्गत इस क्रम में पूरे भारत के 8 क्षेत्रों के विद्यालयों के लिए 11वीं प्रतियोगिता वर्ष 2007-08 के दौरान 64 विद्यालयों के बीच आयोजित की गई।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा वर्ग में स्व:अनुशासन, भिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों को सही ढंग से प्रकट करने तथा लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य सद्गुणों को हृदयंगम करना है। इसके अतिरिक्त यह योजना विद्यार्थी समुदाय में संसद की पद्घति एवं प्रक्रिया, चर्चा और वाद-विवाद की तकनीक तथा उनमें नेतृत्व के गुणों को विकसित करती है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पेरिया, जिला कसरागोड, केरल को संसदीय चल-वैजयन्ती (रनिग शील्ड) और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निष्पादन के लिए 8 विद्यालयों को अपने संबंधित क्षेत्रों में प्रथम आने के लिए योग्यता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+