दिल्ली में मकर संक्रांति की धूम
विभिन्न भारतीय पंचांगों के मुताबिक सूर्य के उत्तरायण होने के अवसर पर यह पर्व मनाया जाता है।
इस अवसर पर महानगर के तमाम लोगों ने अपने दिन की शुरुआत स्नान व मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा दान-पुण्य से की।
परंपरा के मुताबिक तमाम श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को गन्ना, चावल व तिल व गुड़ अर्पित किया।
16 वर्षीय काव्या ने कहा, "मेरे लिए तो मकर संक्रांति का मतलब संगीत, पतंग व मौजमस्ती है।"
एक अधिकारी रामेश्वर सिंह ने कहा, "मैं पतंग उड़ाने के लिए इस दिन का इंतजार करता हूं। मुझे उस समय बहुत आनंद आता है, जब किसी की पतंग कट जाती है और लोग चिल्लाना शुरू करते हैं।"
मकर संक्रांति, हिंदुओं का एक पवित्र पर्व है। देश के ज्यादातर हिस्सों में इसे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाता है।
पश्चिम बंगाल में गंगा सागर व उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद के संगम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा कर भगवान सूर्य की उपासना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications