बिहार में आयुध कारखाने का निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ
कारखाने के महाप्रबंधक (जीएम) भूप सिंह ने बताया कि इस कारखाने के निर्माण को लेकर सारी अनिश्चितताएं अब समाप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कारखाने के निर्माण कार्य में लगी दक्षिण अफ्रीका की एक कंपनी डेनेल प्राइवेट लिमिटेड को भ्रष्टाचार के आरोप में काली सूची में डाल दिए जाने से कारखाने का निर्माण कार्य वर्ष 2005 में बंद कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि कारखाने की तीन यूनिटों के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है तथा चौथी यूनिट के लिए भी इस वर्ष मार्च महीने में कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि चौथे यूनिट के निर्माण कार्य को लेकर पिछले वर्ष निविदा आमंत्रित की गई थी। चौथी यूनिट के निर्माण में 1,200 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना है।
सिंह ने कहा कि कारखाने के निर्माण कार्य में देरी के कारण निर्माण कार्य में लागत की राशि के बढ़ जाने के कारण पुन: केन्द्र सरकार से स्वीकृति ली गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में इस कारखाने की आधारशिला रखी गई थी तथा इस कारखाने को वर्ष 2006 में ही बनकर तैयार हो जाना था। ज्ञात हो कि यह आयुध कारखाना देश का 40 वां तथा बिहार का पहला आयुध कारखाना है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications