मालिश में छिपा सारकोजी की ऊर्जा का राज़

पुस्तक के अनुसार वैकल्पिक चिकित्सा गुरू जीन पाल मौरो गुप्त रूप से 53 वर्षीय फांसीसी नेता की पीठ की मालिश करते हैं और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा की तरंगें भेजते हैं। इससे सारकोजी की ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी होती है।
इटली की पूर्व सुपरमाडल से गायिका बनी कार्ला ब्रूनी से गत वर्ष विवाह करने वाले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने हर विदेश यात्रा से पहले मौरो के साथ समीक्षा सत्र किया है।
दरअसल कहा जाता है कि अपनी विशिष्ट चिकित्सा से मौरो पिछले 15 सालों से सारकोजी का इलाज कर रहे हैं। यह इलाज फ्रांसीसी राजधानी में इलाइज पैलेस के निकट उनके निजी क्लीनिक में किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications