मस्जिद की सड़क से नहीं गुजर सकतीं औरते

muslim women
ढाका, 13 जनवरीः बांग्लादेश के एक कस्बे में पिछले महीने मुस्लिम महिलाओं को एक खास सड़क पर जाने से रोक दिया गया। एक स्वयंभू मौलवी का कहना है कि सड़क पर मस्जिद होने के कारण इस्लामी कानून के मुताबिक वहां महिलाओं की उपस्थिति इस्लामिक कानूनों के लिहाज से नाजायज है।

खास बात यह कि इस सड़क पर डाकघर के साथ ही तमाम लोगों के घर भी हैं। अपने को पीर कहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक अब्दुस सत्तार हाथ में लाठी लिए चित्तागांग के पीरोजपुर कस्बे में पिछले महीने से उस सड़क की रखवाली में लगे हुए हैं।

द डेली स्टार ने मंगलवार को बताया कि सत्तार के खिलाफ प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बारा मस्जिद की दीवार पर लिखा गया है, "इस सड़क पर महिलाओं का आवागमन वर्जित है।" इस मस्जिद के बगल में उसी सड़क पर कस्बे का डाकघर व कई लोगों के अपने घर भी हैं।

अस्पताल के लिए भी इसी सड़क से होकर जाना होता है। समाचार पत्र के अनुसार सड़क से गुजरने वाली यहां की महिलाओं व स्कूली लड़कियों को धमकाया जाता है और उन पर फब्तियां कसी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+