आठ दिन बाद निकलेंगे 60 लाख ट्रक

Trucks on highway
नई दिल्ली, 12 जनवरी: आठ दिनों के लंबे समय के बाद आखिरकार ट्रक ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्‍म कर दी। देश भर में करीब साठ लाख ट्रक मंगलवार की सुबह से सड़कों पर दौड़ने लगेंगे।

ट्रक ऑपरेटरों की मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने के सरकार के आश्वासन के बाद यह हड़ताल खत्म हो गई। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म होने से पूरे देश ने राहत की सांस ली है।

सरकार ट्रक ऑपरेटरों की एकल राष्ट्रीय परमिट और सेवा कर में संशोधन की मांग पर विचार करने के लिए सोमवार को परिवहन सचिव ब्रह्म दत्त के नेतृत्व में एक समिति के गठन पर सहमत हो गई।

ट्रक आपरेटरों ने डीजल की कीमतों में भी कटौती का दबाव बनाया था, लेकिन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा पहले ही अगले 10 दिनों के भीतर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा कर चुके हैं।

भू-तल मंत्री टीआर बालू ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनके गिरफ्तार नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेगी। कई राज्य सरकारों ने हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और आवश्यक सेवा संधारण अधिनियम (एस्मा) लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+