सत्यम घोटाला: मैनामपति हिरासत में

सूत्रों के मुताबिक राम मैनामपति को सीआईडी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सत्यम घोटाले का मामला उजागर होने के बाद रामालिंगा राजू द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद राम मैनामपति को कार्यवाहक सीईओ नियुक्त किया गया था, लेकिन नये बोर्ड के गठन होने पर उन्हें इस पद से हटा दिया गया।
इससे पहले सत्यम के पूर्व सीएफओ श्रीनिवास वदलमानी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि सत्यम के अधिकारियों का कहना है कि मैनामपति अमेरिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications