भारत-अफगानिस्तान का पाक को जावब

Manmohan Singh, Hamid Karzai
नई दिल्ली, 13 जनवरी: भारत और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का सीधा नाम लिए बगैर आतंकवाद के खिलाफ करारा जवाब दिया है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने भारत यात्रा की समाप्ति पर भारत के साथ जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि करजई की यह यात्रा मुंबई हमले के बाद भारत व भारतीयों के प्रति अफगानिस्तान की ओर से सहानुभूति व्यक्त करने के लिए थी।

दोनों देशों ने अपने खिलाफ आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। अफगानिस्तान ने तो पाकिस्तान पर तालिबान को सहयोग देने का भी आरोप लगाया।

दोनों देशों ने कहा क‍ि आतंकवाद, प्रशिक्षण शिविरों से पैदा हो रहा है और उसे आतंकवादी गुटों से समर्थन मिल रहा है। इस पूरे बयान में पाकिस्तान की आलोचना की गई, लेकिन उसका कहीं नाम नहीं लिया गया है।

करजई व मनमोहन सिंह ने द्विपक्षीय, बहुपक्षीय व अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के अनुसार अपनी-अपनी धरती पर किसी भी तरह के आतंकवाद को रोकने के लिए देशों का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+