सत्यम के शेयरों में उछाल

सत्यम का शेयर बीएसई में बढ़त के साथ खुला और इंट्राडे के दौरान यह 67.71 फीसदी बढ़कर 40 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा सत्यम के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किये जाने के निर्णय से निवेशकों का विश्वास बहाल होगा और संकटग्रस्त आईटी कंपनी को उबारने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि सरकार ने एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख, नासकाम के पूर्व अध्यक्ष किरण कार्णिक और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व सदस्य सी अच्युतन को कंपनी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया है।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज में सत्यम का शेयर अपने पूर्व के बंद भाव से 20 फीसदी बढ़कर 28. 50 रुपये प्रति शेयर पर खुला। कंपनी के शेयर में बढ़त जारी रही और इंट्राडे के दौरान शेयर 68 फीसदी बढ़कर 39. 90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि आकार की दृष्टि से बीएसई में सत्यम के लगभग 1.09 करोड़ शेयरों और एनएसई में तकरीबन 2. 61 शेयरों ने कारोबार किया।


Click it and Unblock the Notifications