इन्फोसिस का शुद्व लाभ 14.6 फीसदी बढ़ा

infosys
मुम्बई, 13 जनवरीः देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजी लिमिटेड के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों से काफी बेहतर निकले हैं। कम्पनी का संघटित (कंसॉलिडेटेड) लाभ 14.6 फीसदी बढ़कर 1,641 करोड़ रुपए हो गया जो कि इसकी पिछली तिमाही में 1432 करोड़ रुपए था।

कम्पनी की संघटित शुद्ध बिक्री 6.8 फीसदी बढ़कर 5,786 करोड़ रुपए हुई जो पिछली तिमाही पर 5,418 करोड़ रुपए थी। कम्पनी की प्रति शेयर आय 28.63 रुपए रही। ईबीआईडीटीए 35.1 फीसदी से बढ़कर 33.1 प्रतिशत हो गई।

कंपनी ने वर्ष 2008-09 के दौरान 21,552-21,757 करोड़ रुपये के दायरे में रहने का अनुमान जताया है, जो सालाना आधार पर 29.1-30.3% की बढ़ोतरी दिखाता है।

कंपनी ने इस दौरान निवेशकों का भरोसा भी जीता है कारोबारी माहौल काफी बिगड़ा रहने के बावजूद कंपनी ने बीती तिमाही में 30 नये ग्राहक बनाये हैं और अपने कर्मचारियों की संख्या में शुद्ध रूप से 2772 का इजाफा किया है। हालांकि इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 40 नये ग्राहक बनाये थे और शुद्ध नयी भर्तियों की संख्या 5927 थी, लेकिन इस कमी को विश्व अर्थव्यवस्था के मौजूदा माहौल के संदर्भ में ही देखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+