मंदी की मार डिजाइनर कपड़ों पर भी
उक्त सवाल शीर्ष फैशन डिजाइनरों से पूछे जाने पर मनीष अरोड़ा, अनामिका खन्ना और राघवेन्द्र राठौड़ जैसी हस्तियों ने कहा कि फ्यूजन वियर जैसी पसंद वाली महिलाओं ने भी फैशन वियर पर खर्च में कटौती कर दी है।
सत्य पाल और किमाया जैसे प्रतिष्ठित डिजाइनरों का मानना है कि क्रिसमस से पहले शुरू हुआ यह मंदी का रुख आने वाले कम से कम तीन महीनों तक जारी रहने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान बिक्री में 10-15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू मांग में कमी के अलावा पश्चिमी देशों से भी आर्डर में कमी दर्ज की जा रही है।
अग्रणी डिजाइनर अंजना भार्गव ने कहा लोगों की खरीद क्षमता प्रभावित हुई है। इसलिए ग्राहक कम संख्या में परिधान खरीद रहे हैं। जो लोग चार नग परिधान खरीदा करते थे अब वे दो-तीन नग ही खरीद रहे हैं।
राजस्थानी डिजाइन के लिए प्रसिद्ध राठौर ने कहा "हम बल्क आर्डर के लिए अमेरिका और यूरोपीय बाजार पर निर्भर हैं। लेकिन अब इन देशों से बड़ी तादाद में आर्डर नहीं मिल रहे हैं"।