रहमान ने दिलाया गोल्डन ग्लोब

ar rahman
न्यूयॉर्क, 13 जनवरीः धुनों के जादूगर एआर रहमान ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अपने संगीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है.

यह पुरस्कार पाने वाले रहमान पहले भारतीय हैं जिन्हें किसी भी वर्ग में गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला है। ब्रिटिश फिल्म निर्माता डैनी बोयले द्वारा निर्देशित इस फिल्म को तीन और श्रेणियों में भी पुरस्कार मिले हैं। स्लमडॉग मिलियनेयर' की इस उपल्बधि से इसके ऑस्कर में भी धूम मचाने की उम्मीद बढ़ गई है।

बेवर्ली हिल्स में आयोजित रंगारंग समारोह में रहमान को गुलज़ार के गीत 'जय हो' का संगीत देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

डैनी बोयले को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सायमन व्यूफॉय को बेहतरीन पटकथा लेखन के लिए गोल्डन ग्लोन से नवाज़ा गया साथ ही ड्रामा की श्रेणी में बेहतरीन फिल्म का अवार्ड भी इस फिल्म को दिया गया।

मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ़िल्म का संगीत अत्यंत लोकप्रिय हो चुका है और उसका गाना जय हो जय हो भी धूम मचा रहा है।
स्लमडॉग के संगीत के लिए रहमान को कुछ ही दिन पहले क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला है.

रहमान के पुरस्कार पर फ़िल्म में एक मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता इरफ़ान का कहना था कि वो रहमान के लिए बहुत खुश हैं.

"मैं तो रहमान का बहुत पहले से फैन हूं. गोल्डन ग्लोब तो शुरुआत है. वो बहुत आगे जाने वाले संगीतकार हैं. मैं उनके लिए लिए बेहद खुश हूं"

गोल्डन ग्लोब अवार्ड फ़िल्मों के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर पुरस्कारों के बाद सबसे प्रतिष्ठित माने जाते हैं और इस बार मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को चार वर्गों में नामांकित किया गया था और इसने चारों अवार्ड जीत लिए.

कौन बनेगा करोड़पति जैसे कार्यक्रम के ज़रिए झुग्गियों में रहने वाले एक व्यक्ति के अमीर बनने की कहानी के पीछे मुंबई की तस्वीर दिखाती इस फ़िल्म को कई और पुरस्कार मिल चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+