ब्रिटेन ने कहा कार्रवाई करे पाकिस्तान

नई दिल्ली की यात्रा पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने अपने समकक्ष प्रणब मुखर्जी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जहां तक हमलावरों के पाकिस्तान से संपर्क का सवाल है तो वह स्पष्ट हो चुका है।"
26 नवंबर को मुंबई में हुए हमले में पाकिस्तानी तत्वों के हाथ होने को लेकर भारत द्वारा दिए गए सबूत के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर मिलीबैंड ने यह बात कही।
मिलीबैंड ने कहा, "मैं यह नहीं मानता हूं कि हमलावार को वहां की सरकार का शह प्राप्त थी। यह कहना महत्वपूर्ण है और यह भी महत्वपूर्ण है कि पाक सरकार लश्कर के खिलाफ क्या कदम उठाती है।"
उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि इस संगठन की जड़ों को खत्म करने और इसके लिए नई रणनीति बनाने की पहली जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications