विप्रो पर विश्व बैंक ने लगाया प्रतिबंध

विश्व बैंक ने अपने कार्पोरेट कार्यक्रम के अंतर्गत अभी तक तीन बड़ी भारतीय कंपनियों के साथ कारोबार पर प्रतिबंध लगाया है।
इससे पहले बैंक ने 25 दिसंबर को सत्यम कंप्यूटर पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की थी। बैंक ने एक बयान में कहा कि ये बदलाव निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए किए गए हैं।
विश्व बैंक के साथ सीधे अनुबंध पर रोक लगाए जाने की खबरों के बाद देश की सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की तीसरी बड़ी कंपनी विप्रो लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज हुई। कंपनी के शेयर 12 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए।
विश्व बैंक द्वारा लगाये गये प्रतिबंध पर विप्रो के अधिकारियों ने कहा है कि विश्व बैंक के साथ कारोबार न कर पाने से कंपनी के कारोबार और परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मेगासाफ्ट के अधिकारियों ने भी इस प्रतिबंध से किसी भी प्रकार के असर से इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications