रिलायंस फिर शुरू करेगी तेल उत्पादन

हाइड्रोकरबस महानिदेशक वीके सिब्बल ने पेट्रोटेक 2009 सम्मेलन के उद्घाटन के पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन डी 6 ब्लॉक में जनवरी के अंत तक तेल का उत्पादन फिर शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रिलायंस का यह प्लांट नौ दिसंबर को तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दिया गया था। इस प्लांट के बंद होने तक यहां 10,000 से 12,000 बैरल तेल का उत्पादन होता था। केजीडी-6 पर प्राकृतिक गैस का उत्पादन फरवरी में शुरू हो सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications