ओबामा को भी मुंबई जैसे हमलों का भय

Barack Obama voiced fear
वाशिंगटन, 12 जनवरीः मुंबई पर हुए आतंकी हमलों ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी हिला दिया है। ओबामा ने कहा है कि मुंबई हमलों की तर्ज पर अमेरिका में भी हमले हो सकते हैं। इस कारण अमेरिका को सतर्क रहने की जरूरत है।

कुछ ही दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ लेने जा रहे बराक ओबामा को डर है कि इस तरह का हमला अमेरिका सहित दुनिया के किसी भी देश में दोबारा हो सकता है। इस आशंका को दूर करने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अल कायदा के खात्मे पर विशेष जोर देने की बात कही है।

ओबामा ने कहा है कि मुंबई पर हुए आतंककारी हमले जैसी घटना अमरीका समेत दुनिया के अन्य भागों में भी घट सकती है। समाचार चैनल एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन अपने प्रमुख निशाने अल-कायदा पर दबाव और बढ़ाएगा।

एबीसी न्यूज पर इंटरव्यू के दौरान मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के बारे में जब ओबामा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिकी शहरों में भी मुंबई जैसा हमला होने का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा, 'मुंबई की घटना के बारे में जब आप सोचते हैं तो आतंकियों की नई रणनीति का पता चलता है। यह सीधे तौर पर आत्मघाती हमला नहीं है। दूसरे आतंकी संगठन भी भविष्य में हमलों के ऐसे तरीके अपना सकते हैं।'

ओबामा ने कहा कि यही वजह है कि इन खतरों से निपटने और अल कायदा को समूल नष्ट करने पर हमारा विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा, 'मैं अपने चुनाव अभियान के दौरान भी इस बात पर जोर देता रहा था। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यही होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+