इंडोनेशिया में नाव डूबी, 200 लापता
जाकार्ता,
12 जनवरी: पश्चिमी इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में गहरे पानी में एक नाव के डूब गई। इस कारण 200 से अधिक लोग लापता हो गये हैं। सभी लोगों के पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। id="toptextpromo">पश्चिम
सुलावेसी बंदरगाह पर तैनात अधिकारी इलहाम रचमन के मुताबिक शनिवार देर शाम यह घटना खराब मौसम के कारण हुई है। तेज लहरों के कारण नाव पलट गई और नाव डूब गई। नाव पर करीब ढाई सौ लोग सवार थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>समुद्र
से चालक दल के एक सदस्य समेत 18 लोग सकुशल बचा लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमें फिलहाल उससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इस दुर्घटना में 18 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। अभी 200 से अधिक लोग लापता हैं जिनकी बचावकर्मी तलाश कर रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications