गाजा में संघर्ष विराम की उम्‍मीद दिखी

Gaza Strip attacked
तेलअवीव, 12 जनवरी: गाजा में पिछले बारह दिन से इजरायल द्वारा किये जा रहे सैन्‍य हमलों के खिलाफ संयुक्‍त राष्‍ट्र के बढ़ते दबाव से संघर्षविराम की उम्‍मीद दिखने लगी है। इजराइली अधिकारी के मुताबिक यदि दबाव इसी प्रकार कायम रहा तो जल्‍द ही सैन्य कार्रवाई समाप्त हो सकती है।

समाचार एजेंसी रिया नवोस्ती के मुताबिक इजरायल के रक्षा उप मंत्री मेटन विनाइ ने कहा है क‍ि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव ने हमारे लिए ज्यादा संभावनाएं नहीं छोड़ी हैं। ऐसा लग रहा है कि हम अपना जमीनी हमला और पूरी कार्रवाई समाप्त करने की तैयारी में हैं।

विनाइ का बयान प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट के उस बयान से बिलकुल अलग है, जिसमें उन्होंने गाजा पट्टी पर फिलहाल सैन्‍य कार्रवाई जारी रखने की बात कही थी।

ओल्मर्ट ने संघर्षविराम के अनुरोधों को खारिज करते हुए कहा, कि हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले देशों समेत दुनिया के किसी भी देश ने हमारे जितने संयम का परिचय नहीं दिया है।

इजरायल ने शनिवार रात गाजा पट्टी में 60 से ज्यादा हवाई हमले किए थे। इनमें पांच फिलीस्तीनी मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के के मुताबिक इस संघर्ष में अबतक 854 फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+