Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिजनेस बढ़ाने के लिए की हेराफेरी: राजू

Ramalinga Raju
नई दिल्ली/हैदराबाद, 12 जनवरी: सत्‍यम कंप्‍यूटर्स में पिछले सात साल से हेराफेरी कर रहे रामालिंगा राजू ने पकड़ेक जाने के बाद पुलिस के सामने कबूल किया है कि उन्‍होंने यह हेराफेरी कंपनी का बिजनेस बढ़ाने के लिए की।

आंध्रप्रदेश पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए राजू ने कहा कि उन्‍हें नहीं मालूम था कि घटनाएं ऐसा मोड़ लेंगी। राजू ने ये भी दावा किया कि उन्होंने किसी को रिश्वत नहीं दी।

टीवी चैनल 'टाइम्‍स नाओ' के मुताबिक पूछताछ के दौरान राजू ने पुलिस से कहा कि कंपनी के खातों में पिछले सात साल से हेराफेरी चल रही थी। राजू ने कहा कि जमीनों के दाम बढ़ने पर वो माइटास कंपनी को को स्‍थायित्‍व देना चाहते थे। लेकिन वैश्विक मंदी के कारण ऐसा नहीं हो सका।

पूर्व वित्त अधिकारी को जेल भेजा गया

उधर पुलिस ने सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज के मुख्य वित्त अधिकरी (सीएफओ) वदलामणि श्रीनिवास को अदालत ने 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कंपनी में 70 अरब रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ है।

श्रीनिवास को चंचलगुडा केंद्रीय जेल भेजा गया है। इसी जेल में कंपनी के संस्थापक चेयरमैन बी रामालिंगा राजू और उनके भाई बी रामा राजू कैद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+