Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ग्राहकों के प्रति विश्‍वास पैदा करेगी सत्‍यम

Deepak Parekh
हैदराबाद, 12 जनवरी: सात हजार करोड़ रुपए के घोटाले के कारण डूबने की कगार पर पहुंच चुकी देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्‍यम कंप्‍यूटर्स को डूबने से बचाने के लिए उसके नये बोर्ड ने कमर कस ली है।

सोमवार को करीब छह घंटे की लंबी बैठक के बाद बोर्ड सदस्‍यों ने निर्णय लिया है कि उनका पहला मकसद कंपनी के बिजनेस को यथवत बनाये रखना होगा। इसके अंतर्गत कंपनी के ग्राहकों और निवेशकों के प्रति विश्‍वास पैदा करना होगा।

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सत्‍यम के नये बोर्ड के सदस्‍य दीपक पारिख ने कहा कि अभी बोर्ड के कुछ सदस्‍य और चुने जाएंगे। उन्‍होंने भारत सरकार से नये सदस्‍यों को नामित करने की अपील की है।

पारिख ने कहा कि बोर्ड के पूरी तरह बनने के बाद ही कंपनी के नये चेयरमैन का चुनाव होगा। कंपनी में पिछले सात साल में हुए सात हजार करोड़ रुपए के घोटाले की जांच के लिए अगले 48 घंटे में स्‍वतंत्र ऑडिट टीम का गठन किया जाएगा। इस टीम के सदस्‍यों का चयन बोर्ड की आम सभा में होगा।

पारिख ने कहा कि अगले कुछ महीनों तक सत्‍यम के बोर्ड की बैठकें लगातार और जल्‍दी-जल्‍दी होंगी। उन्‍होंने कहा कि कंपनी के नये मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्‍य वित्‍त अधिकारी (सीएफओ) के चयन में थोड़ा समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+