भारत में क्यों रहें बांग्लादेशी: चिदंबरम

मीडिया से बातचीत में चिदंबरम ने कहा कि बगैर इजाजत बांग्लादेश के नागरिकों का भारत में कोई काम नहीं है। आखिर वो भारत में क्यों रहें।
चिदंबरम ने कहा कि वीजा समाप्त होने के बाद बांग्लादेशी नागरिक अपने देश लौटे या नहीं, इस बात की ठीक से निगरानी नहीं होती। इसका पता लगाने के लिए कि हमारे पास बेहद अप्रभावी निगरानी प्रणाली है कि भारत आने वाले बांग्लादेशी वापस गए या नहीं।
एक टीवी चैनल को साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों के अवैध प्रवास के काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं। अवैध प्रवास रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदम पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर महीने बांग्लादेशियों को बड़ी संख्या में वीजा जारी किए जा रहे हैं।
इतने वीजा जारी करने का कोई मतलब नहीं। चिदंबरम ने कहा कि मल्टी एजेंसी सेंटर (मैक) की पुनर्बहाली के बाद खुफिया एजेंसियां मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications