युद्ध से पाक का इनकार, सबूतों के जवाब अभी नहीं दिए (लीड-1)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आंतरिक मामलों के सलाहकार रहमान मलिक ने मुंबई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच किसी युद्ध की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि दोनों देश और वहां की जनता एक और लड़ाई झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

रहमान मलिक ने लंदन में मुताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के निर्वासित नेता अल्ताफ हुसैन से भेंट के बाद एक टेलीविजन चैनल से कहा, "मुझे युद्ध की कोई संभावना नहीं दिखाई देती। दोनों देश क्षेत्र में शांति चाहते हैं जो उनके लोगों के विकास के लिए जरूरी है।"

मलिक भारतीय उपमहाद्वीप में फैले तनाव के संबंध में ब्रिटिश अधिकारियों के साथ चर्चा के लिए लंदन में हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुंबई हमले के संबंध में भारत के सबूतों पर पाकिस्तानी जवाब के बारे में वे ब्रिटिश गृहमंत्री जैकी स्मिथ से वार्ता करेंगे।

मलिक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आतंकवाद से मुकाबले के लिए दोनों देशों से मिलकर काम करने पर जोर दिया।

उधर मुंबई हमलों के संबंध में भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों का जवाब देने के पाकिस्तान के दावे के विपरीत पाकिस्तानी मीडिया में यह सूचना आई है कि भारत को भेजे जाने वाले जवाब की अभी तैयारी की जा रही है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' में स्तंभकार अमीर मीर ने सोमवार को लिखा है कि पाकिस्तान के अधिकारी अभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और उनका जवाब जल्दी ही आने की संभावना है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को कहा था कि खुफिया एजेंसी 'इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस' (आईएसआई) ने मुंबई हमलों के संबंध में भारत के सबूतों का जवाब दे दिया है लेकिन भारत का कहना है कि उसे अभी तक कोई उत्तर हासिल नहीं हुआ है।

विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने शनिवार को कहा था कि वे पाकिस्तान से जवाब मिलने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+