आतंकवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने बनाया एटीएस

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्व रंजन ने आईएएनएस को बताया, "एटीएस 10 जनवरी को अस्तित्व में आ गया। एटीएस के कमांडो सूचना मिलते ही किसी भी आतंकी हमले से निपटने को तैयार हैं।"
उन्होंने बताया कि एटीएस के कमांडो न केवल आतंकी हमलों से निपटेंगे, बल्कि किसी आपात स्थिति में उन्हें नक्सलवादियों के खिलाफ कार्रवाई में भी लगाया जाएगा।
रंजन ने कहा कि राज्य सरकार कमांडो को कड़ा प्रशिक्षण मुहैया करवाएगी। इसके साथ ही विशेष कमांडो प्रशिक्षण के लिए केंद्र सरकार से भी निवेदन किया गया है। 30 वर्ष तक की उम्र के कमांडो को राज्य के एटीएस में शामिल किया जाएगा।
गृह विभाग के अधिकारियों ने यहां कहा, "संभावित आतंकी हमलों व नक्सलियों से निपटने के लिए राज्य के सभी 18 जिलों में भी आतंकवाद निरोधी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications