सामूहिक बलात्कार की पीड़ित जर्मन युवती देगी गवाही
चंडीगढ़, 12 जनवरी (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में गत सितंबर में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की शिकार बनी जर्मन युवती एक स्थानीय अदालत में गवाही देने के लिए गुरुवार को यहां पहुंच रही है। उनकी गवाही शुक्रवार को होगी।
शहर के सेक्टर-17 थाने के अधिकारी रमेश चंदर ने आईएएनएस को बताया, "जर्मन युवती 15 जनवरी को चंडीगढ़ आएंगी। युवती के पिता भी उनके साथ आ सकते हैं। "
युवती के साथ जर्मन दूतावास के अधिकारी भी होंगे। इस मामले में अदालत 16 जनवरी को सुनवाई करेगी।
चंदर ने बताया, "जहां तक हमें जानकारी है कि वे चंडीगढ़ आने का पूरा खर्च खुद ही वहन कर रही हैं लेकिन वे अपने खर्च के भुगतान लिए अदालत में गुहार लगा सकती हैं।"
स्थानीय अदालत ने पिछले महीने इस मामले में हरियाणा के पांच युवकों को आरोपी बनाया था। इन युवकों पर जर्मन युवती को अपनी गाड़ी में अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इन आरोपियों में पंकज, मानवीर सिंह जौली, हरप्रीत, सोमपाल और सुखविंदर सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है कि सिंतबर, 2008 में जर्मन युवती के साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वे चंडीगढ़ अपने एक भारतीय मित्र की शादी में शरीक होने आई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications