'भारत से लड़ने को तैयार रहें नेपाली'
काठमांडू, 11 जनवरीः नेपाल में माओवादी सरकार के एक मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका से लड़ने के लिए हर नेपाली को बंदूक लेकर चलना चाहिए। नेपाल के संस्कृति एवं राज्य पुनर्निर्माण मंत्री गोपाल किरांति ने कहा कि सभी नेपाली अपने साथ बंदूक लेकर चलें।
उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार को हर नेपाली को सैन्य प्रशिक्षण देना चाहिए ताकि साम्राज्यवादी और विस्तावादी ताकतें नेपाल की संप्रभुता को समझ सकें।
नेपालगंज कस्बे में किरांति ने कहा, "हर नेपाली को बदूंक लेकर चलना चाहिए क्योंकि साम्राज्यवादी और विस्तारवादी ताकतें हमारे ऊपर बुरी नजर डाले हुए हैं।"
यह पहला मौका नहीं है जब नेपाल सरकार के माओवादी मंत्री ने भड़काऊ बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने यह ऐलान कर दिया था कि नेपाल में माओवादी दूसरा पशुपतिनाथ मंदिर बनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications