इस्लामाबाद, 10 जनवरीः पाकिस्तान के हांगू जिले में शुक्रवार को शिया-सुन्नी के बीच हुए विवाद और हिंसा में कम से कम 11 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए।
'जियो टीवी' के हवाले से खबर दी है कि शुक्रवार शाम दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हुई। हिंसा को रोकने के लिए एक जिरगा (सभा) बुलाई गई है। हिंसा के बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।