हमले का राग न अलापे भारत: मुशर्रफ

मुशर्रफ ने कहा कि भारत को मुंबई हमलों की प्रतिक्रिया में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का राग अलापना बंद करना चाहिए क्योंकि पाकिस्तानी फौज पूरी तरह तैयार है।
मुशर्रफ ने कहा कि अगर भारत बार-बार ऐसी धमकी देगा तो पाकिस्तान भी ऐसा कर सकता है? मुशर्रफ ने कहा कि उनकी सरकार ने भारत से संबंध सुधारने के लिए पुरजोर कोशिश थी और मुंबई हमलों से पहले तक सब कुछ ठीकठाक चल रहा था।
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर के आतंकवादी हमलों की गुत्थी सुलझाने का एकमात्र उपयुक्त उपाय यह है कि दोनों देश मिल-जुलकर इस घटना की जांच करें।
मुंबई हमलों से पैदा हुए हालात से निपटने के पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सरकार के तौर-तरीकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications