असम में फिर धमाका, 3 मरे

Assam Map
गुवाहाटी, 10 जनवरी: असम लगातार आतंकियों के निशाने पर बना हुआ है। यही कारण है कि पिछले कई महीनों से यहां आये दिन धमाकों की खबरें आ रही हैं। पहली जनवरी को गुवाहाटी में तीन सिलसिलेवार धमाकों के बाद शुक्रवार को फिर असम की राजधानी धमाके से दहल गई।

इस शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट गुवाहाटी के मालेगांव रेलवे क्रासिंग मार्केट में हुआ।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जानकारी में तीन लोगों के मरने की खबर मिली है और 10 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बम एक साइकिल में बांधकर रखा गया था। यह साइकिल दो कारों के बीच में थी जिस वजह से नुकसान कम हुआ। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी विद्रोही संगठन ने इस धमाके की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस ने उलफा के हाथ होने की आशंका जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+